Categories: NEWSSamastipur

अब समस्तीपुर जिले के सभी थानों में मनचलों पर सख्ती के लिये ‘अभया ब्रिगेड’ का हो गया है गठन, जानें किस थाने में किस महिला दरोगा को मिली है जिम्मेदारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के 27 थानों में पुलिस की एक खास टीम का गठन किया गया है। टीम में एक महिला पदाधिकारी के अलावा एक महिला समेत दो पुरुष जवानों को तैनात किया गया है। इसे अभया ब्रिगेड का नाम दिया गया है। यह टीम महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई करेगी। टीम को वैसे हाट स्पाट चयन की जवाबदेही दी गई है, जहां यह घटनाएं अधिक होती है। बताया गया कि टीम को खास तौर पर बलात्कार, अपहरण, छेड़खानी, मानव दुर्व्यवहार, चेन स्नैचिंग आदि की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम स्कूल और कालेज के समीप सादे लिबास और वर्दी दोनों में तैनात होगी और मनचलों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

इन्हें मिली है ब्रिगेड की कमान :

नगर थाना में दारोगा पूजा कुमारी, मुफस्सिल थाना में सुगंधा कुमारी, कर्पूरीग्राम में पुअनि नीतू कुमारी, ताजपुर में पुअनि रश्मि कुमारी, वैनी में पुअनि कल्पना कुमारी, पूसा में पुअनि सुप्रिया आर्य, मुसरीघरारी में पुअनि पिंकी कुमारी, सरायरंजन में पुअनि कंचन कुमारी, कल्याणपुर में पुअनि ममता कुमारी, चकमहेसी में पुअनि लक्ष्मी कुमारी, मथुरापुर में पुअनि प्रीति कुमारी, वारिसनगर में पुअनि चांदनी कुमारी, खानपुर पुअनि पुनम कुमारी, रोसड़ा में पुअनि मधुबाला भारती, सिंधिया में पुअनि ज्योति कुमारी, हथौड़ी में पुअनि मौसम कुमारी, हसनपुर में पुअनि दिव्या कुमारी, अंगारघाट में पुअनि निर्मला कुमारी, बिथान में पुअनि खुशबू कुमारी, विभूतिपुर में पुअनि आरती कुमारी, दलसिंहसराय में पुअनि राज लक्ष्मी कुमारी, उजियारपुर में पुअनि ममता साह, विद्यापतिनगर में पुअनि अमृता राज, घटहो में पुअनि प्रमिला कुमारी, मोहिउद्दीननगर में पुअनि अन्नु सिंह, पटोरी में पुअनि अंशु सिंह, हलई में पुअनि श्वेता कुमारी को टीम की कमान सौंपी गई है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

48 मिनट ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

1 घंटा ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

8 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

8 घंटे ago