Categories: NEWSSamastipur

40 लाख गबन मामले में समस्तीपुर के इस पंचायत के मुखिया को आयुक्त ने बर्खास्त करते हुए पद से किया मुक्त

समस्तीपुर/खानपुर : करीब 40 लाख रुपये गबन मामले में प्रखंड के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को पद से बर्खास्त कर दिया गया। पंचायत में विकास योजनाओं की राशि बिना कार्य कराए निकासी करने के गंभीर आरोपों के यह कार्रवाई की गई। लोक प्रहरी सह आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल ने मुखिया रमेश मांझी को पद से मुक्त कर दिया है। वहीं पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। यह कार्रवाई इस पंचायत के ही निवासी वैद्यनाथ राय द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया था, कि मुखिया और पंचायत सचिव की मिलीभगत से कई योजनाओं में बिना कार्य कराए ही बड़ी धनराशि की निकासी की गई। पंचायती राज पदाधिकारी समस्तीपुर ने जांच की, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर खानपुर थाना में संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजकीय नलकूप के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपए गबन किया गया।

पीसीसी सड़क निर्माण के नाम पर 4 लाख 75 हजार रुपए का गबन किया गया। कचरा प्रबंधन के रिक्शा डब्बा की शत प्रतिशत फर्जी रशीद से 10 लाख से अधिक की राशि का गबन किया गया है। नल जल योजना में वार्ड 2 में 15 लाख का राशि गबन किया गया है। वहीं पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई करने को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर तथा 13 दिसंबर को उच्च न्यायालय पटना में हुई।

लोक प्रहरी कार्यालय में 19 जून एवं 23 दिसंबर की सुनवाई की गई, जिसमें वादी एवं प्रतिवादी दोनों की उपस्थिति पर सुनवाई की गई। आरोपों पर मुखिया रमेश मांझी अपने पक्ष में कोई भी ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं पंचायती राज पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा की बैठकें नियमानुसार नहीं की गई और कई योजनाओं में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई है।

अंतत: उपलब्ध साक्ष्यों और जांच प्रतिवेदन के आधार पर लोक प्रहरी सह आयुक्त ने पाया कि मुखिया और पंचायत सचिव, दोनों ने बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर मुखिया रमेश मांझी को धारा 185 के तहत पद से मुक्त किया गया। पंचायत सचिव के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी समस्तीपुर को निर्देशित किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप है और इसे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक पहल माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

44 मिनट ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

7 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago