Categories: NEWSSamastipur

शादीशुदा प्रेमिका के चक्कर में समस्तीपुर के युवक का बोकारो में गया जान, पिता ने पुलिस को बताई अंदर की बात

समस्तीपुर :  समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार का शव झारखंड के बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना इलाके के कुम्हरकी में नाै दिसंबर को मिला था। इस मामले में मृतक के पिता सुरेश पोद्दार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक के पिता का दावा है कि उसके पुत्र की हत्या हुई है। हत्या का आरोप पुत्र की शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति पर लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चूंकि, मनीष के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसलिए पुलिस को मामले को सुलझाने में समय लग सकता है।

सुरेश पोद्दार ने लिखित शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र परीक्षा देने बीते नौ दिसंबर की शाम चाढ़े चार बजे समस्तीपुर से पटना गया था। यहां से वह नहीं लौटा। उन्हें एक युवक ने बेटे के मोबाइल से फोन कर कहा कि उनका बेटा बोकारो के चास मुफस्सिल थाना इलाके के कुम्हरी में शराब के नशे में है।

बेटा कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया था। इसके बाद वह बोकारो आए। यहां सदर अस्पताल में बेटा का शव पड़ा था। जानकारी मिली कि कुम्हरी गांव के पास बीते दिन बुधवार की सुबह बेटा सड़क किनारे गिरा हुआ था। उसे लोगों के सहयोग से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

11 मिनट ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

11 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

16 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

20 घंटे ago