Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के खिलाड़ियों का जलवा, दरभंगा प्रमंडल बना राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट चैंपियन

समस्तीपुर : खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में भोजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) विद्यालय क्रिकेट (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता 2025-26 में दरभंगा प्रमंडल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मगध प्रमंडल को 6 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार जीत में समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी प्रमुख पुरस्कार उन्हीं के नाम रहे। प्रमंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित समस्तीपुर के चार खिलाड़ी साहिल गौतम, शाश्वत वत्स, अनुराग कुमार और गौरव कुमार ने अपने-अपने प्रदर्शन से दरभंगा प्रमंडल को मजबूती प्रदान की।

बल्लेबाजी में शाश्वत वत्स का प्रदर्शन सबसे चमकदार रहा। उन्होंने पहले मैच में 37, दूसरे मैच में 25 रन व 3 विकेट, और फाइनल में नाबाद 54 रन के साथ 2 विकेट लेकर ऑलराउंड खेल दिखाया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें फाइनल का मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। सलामी बल्लेबाज के रूप में साहिल गौतम ने भी 20, 45 और फाइनल में 35 रन बनाकर टीम को लगातार मजबूत स्थिति दिलाई।

गेंदबाजी में समस्तीपुर के अनुराग कुमार का दबदबा देखने लायक रहा। उन्होंने पहले मैच में 5, दूसरे में 2 और फाइनल में 4 विकेट चटकाकर सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की उपाधि मिली। तेज गेंदबाज गौरव कुमार ने फाइनल में डेब्यू करते हुए 2 अहम विकेट लिए। इनके अलावा पूरी प्रतियोगिता में पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर के विशिष्ट शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने तकनीकी पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की गई। समस्तीपुर के चारों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एंव शिक्षक पर जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने जिले का गौरव पूरे राज्य में बढ़ाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

41 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago