Categories: NEWSRailwaySamastipur

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका; उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, पटोरी, मोहिउद्दीननगर समेत 24 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति; जल्द करें आवेदन

समस्तीपुर : सोनपुर रेल मंडल ने उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा, दिघवारा सहित लगभग दो दर्जन रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अब इन स्टेशनों पर यात्रियों को अनारक्षित (जनरल) टिकट की सुविधा रेलवे द्वारा चयनित टिकट बुकिंग एजेंटों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

मंडल प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्त एजेंट निर्धारित कमीशन पर टिकट जारी करेंगे। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एजेंटों की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी, जिसके दौरान वे संबंधित स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया चालू :

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पंजीकृत डाक, साधारण डाक, कोरियर या स्वयं कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं।

योग्यता व आवश्यक दस्तावेज :

नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, उम्मीदवार के नाम से तैयार डिमांड ड्राफ्ट, स्व-अभिप्रमाणित फोटो समेत अन्य आवश्यक कागजात संलग्न करने होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार का नया अवसर मिलेगा और यात्रियों को भी टिकट लेने में सुविधा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago