समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना परिसर में बुधवार को पुलिस-जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और क्षेत्रीय समस्याएँ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यालय के निर्देश पर अब थानों में नियमित रूप से एसपी स्तर का जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
हालांकि विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण यह प्रक्रिया पिछले कुछ महीनों से प्रभावित रही थी। एसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्तीपुर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपील की कि किसी भी घटना, विवाद या सूचना को लेकर ग्रामीण संकोच न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग जितना मजबूत होगा, अपराध नियंत्रण उतना प्रभावी होगा।
एसपी ने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार या अनियमितता की शिकायत मिलते ही निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जाएगा। शिविर में आए लोगों ने सड़क विवाद, स्थानीय झगड़ों, सुरक्षा और अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल समाधान या शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…