Categories: NEWSSamastipur

प्रोपर्टी डीलर की ह’त्या के लिए पिता-पुत्र ने 5 लाख में बुलाया था भाड़े का शूटर, पिस्टल भी कराया था उपलब्ध; राज ना खुले इसलिये टोटो चालक को भी मार दी गोली

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर में विगत वर्ष 21 दिसंबर को हुए प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता व दिव्यांग टोटो चालक गणेश सहनी डबल म’र्डर कांड मामले में कल्याणपुर से गिरफ्तार शूटर फूलबाबू ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि मृतक विजय गुप्ता का साथी नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार का सुधीर मधान ने ही हत्या के लिए 5 लाख रुपये, हथियार और गोली देने का सौदा किया था। उसने मृतक विजय गुप्ता की फोटो दिखाकर हुलिया पहचान कराया गया था।

घटना वाले दिन सुधीर मधान ने जमीन दिखाने के बहाने टोटो में बैठाकर मृतक को मुक्तापुर चिमनी के पास ले गया था, जहाँ बाइक पर सवार तीन शूटरों ने कारोबारी विजय गुप्ता और टोटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद हथियार फिर से सुधीर मधान को सौंप दिया गया था। पुलिस ने उक्त हथियार को भी सुधीर मधान के घर से बरामद कर लिया है। इस दौरान सुधीर मधान के पुत्र अमन मधान ने सुपारी किलरों को किस्तों में रुपये दिए थे। उसने खुद ही एक लाख रुपये शूटरों को घटना से पहले दिया था। हत्या की साजिश में शामिल होने पर सुधीर मधान के पुत्र अमन मधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य शूटर आशुतोष भी गिरफ्तार, अन्य मामलों में भी रहा है आरोपी :

फूलबाबू की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य शूटर आशुतोष को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आशुतोष का आपराधिक इतिहास भी पहले से रहा है। 8 जनवरी 2024 को कल्याणपुर थाना क्षेत्र लदौरा गांव में अपने दरवाजे पर बैठे पूर्व उपसरपंच और उनके बड़े भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

फाइल : घटना के दिन 21 दिसंबर को घटनास्थल पर सुधीर मधान से पूछताछ करती पुलिस
सुधीर मधान का भी रहा है आपराधिक इतिहास :

एसपी ने बताया कि सुधीर मधान पर वैशाली जिले के बलिगाँव थाना सहित समस्तीपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके बेल निरस्तीकरण को लेकर न्यायालय से अनुरोध करेगी। उसके उपर वारिसनगर थाने में भी मामला दर्ज है।

फाइल : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
प्रॉपर्टी विवाद बना वजह :

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे कई जमीन खरीद–फरोख्त के विवाद जुड़े हैं। पुलिस अन्य जमीन कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम की इस सफलता को जिले में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बताया गया है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिये सुधीर मधान राह चलते किसी व्यक्ति को अपना फोन भूल जाने की बात कह फोन मांगकर बदमाशों को फोन कर जानकारी भी साझा की थी। जब तक शूटर घटना वाले स्थल पर नहीं पहुंचे तब तक सुधीर मधान द्वारा टोटो चालक को कह कर गोल-गोल टोटो घूमा रहा था। शूटर के पहुंचने पर प्रोपर्टी डीलर विजय गुप्ता की हत्या कर दी गयी। वहीं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गणेश सहनी जिंदा बचने पर पुलिस को कुछ बता ना सके इसलिये उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस दौरान विजय गुप्ता के बगल में बैठे सुधीर मधान वहां से भाग गया था। बाद में उसे बुलाया गया तो पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी बनाकर बता दी। इधर समस्तीपुर पुलिस एक और शूटर की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

यहां देखें एसपी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

35 मिनट ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

6 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago