Categories: NEWSRailwaySamastipur

महिला कोच में यात्रा करने वाले 2 हजार 267 पुरुष यात्री गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ के तहत चलाया गया अभियान

समस्तीपुर : महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ के तहत व्यापक अभियान चलाते हुए महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 2267 पुरुष यात्रियों को नवंबर माह में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर की गई।

सबसे अधिक कार्रवाई दानापुर मंडल में हुई, जहां 1084 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से 558, धनबाद मंडल से 355, समस्तीपुर मंडल से 148 और सोनपुर मंडल से 122 यात्रियों को रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत हिरासत में लिया गया।

चेन पुलिंग पर भी कार्रवाई

इसी दौरान ‘ऑपरेशन समय पालन’ के तहत बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ भी RPF ने सख्ती दिखाई। नवंबर महीने में ऐसे 1003 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान में दानापुर मंडल फिर सबसे आगे रहा, जहां 405 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं समस्तीपुर मंडल में 249, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 135, सोनपुर मंडल में 111 और धनबाद मंडल में 103 लोगों पर कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago