समस्तीपुर : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 1 हजार 133 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान दो कारोबारी की भी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बैया हरलाक वार्ड-1 के आदित्य राज व देवदत्त कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका चौर से 546.840 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब अलग-अलग पांच ब्रांड एवं तीन साइज के है। वहीं कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बुधवार को 586.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। जिसमें तीन अलग-अलग ब्रांड के तीन साइज की बोतल है। सभी शराब अज्ञात अवस्था में झाड़ी में छीपाकर रखा गया था। इसकी जानकारी उत्पाद सह मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दी।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…