Categories: NEWSSamastipur

“कमरिया गोले-गोले-गोले-डोले राजा जी”, समस्तीपुर के डिप्टी मेयर का शबाब और शराब के साथ वीडियो वायरल, PK की पार्टी जनसुराज के भी थे उम्मीदवार

समस्तीपुर : नगर निगम के डिप्टी मेयर राम बालक पासवान का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डिप्टी मेयर एक शादी समारोह में बार बाला को बगल में बैठाकर भोजपुरी गाने पर ठुमके का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने पर्स से रुपए निकालकर भी देते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डिप्टी मेयर के सामने ही नशे में धुत एक व्यक्ति हाथ में शराब की बोतल लेकर झूमता नजर आता है, मानो शराबबंदी कानून को खुलेआम चुनौती दे रहा हो।

वहीं समारोह में कई अन्य लोग भी खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। कोट-पैंट पहना एक व्यक्ती शराब का ग्लास लेकर सभी को पिलाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस प्रकार का दृश्य सामने आने से प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि राम बालक पासवान, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से कल्याणपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। ऐसे में इस वीडियो ने उनकी राजनीतिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है, और लोग प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की वायरल वीडियो कहां की है इसकी जांच की जा रही है। वहीं डिप्टी मेयर रामबालक पासवान ने बताया कि राजनीतिक द्वेष के कारण वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। आमंत्रण मिलने पर मांगलिक कार्यक्रम में गया था, वहां मेरे बगल में जबरदस्ती नर्तकी को लाकर नचवाया गया।

यहां देखें वायरल वीडियो :
वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी मेयर ने क्या कुछ कहा देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago