Categories: NEWSSamastipur

युवक के उपर फायरिंग करने पहुंचे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, बचने के लिये की फायरिंग, वीडियो वायरल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पगड़ा पंचायत में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने दूसरे युवक पर हत्या के लिये पिस्टल तान दी। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से पहले ही टल गई। घटना शिवू पोखर के पास रामपुर पगड़ा गांव की है, जहां शनिवार की दोपहर बुटली राय का पुत्र छोटू राय अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर उसे निशाना बना लिया। संदिग्ध हरकत देख ग्रामीण सतर्क हो गए और युवक को पकड़ने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े।

खुद को घिरता देख आरोपी युवक ने बच निकलने के प्रयास में फायरिंग कर दी, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के बाद उसने पिस्टल सड़क किनारे फेंक दी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने आरोपी को हथियार समेत पकड़कर दलसिंहसराय थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान चक चकवहाउदीन पंचायत के बल्लोचक निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

1 घंटा ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago