Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फ्राॅडर के अकाउंट से 27 हजार 500 रुपये रिकवर कर पीड़ित को लौटाये

समस्तीपुर : समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी राशि वापस करायी है। जानकारी के अनुसार पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली वार्ड संख्या-10 के जयकिशुन राय के पुत्र अवधेश कुमार के बैंक खाते से 19 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। वहीं, नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला शेखटोली के रहने वाले शशिभूषण प्रसाद सिंह के पुत्र अंकित कुमार के साथ 8 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी की घटना हुई थी। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज करायी थी। जिस संबंध में साइबर थाना के द्वारा जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों ही पीड़ितों को उनकी ठगी की राशि वापस करा दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago