Categories: NEWSSamastipur

छात्रों-शिक्षकों को साइबर जागरूकता की दी गयी जानकारी, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील

समस्तीपुर : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की शैली और उनसे बचाव के उपाय विस्तार से बताए गये।

साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अभियान के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग हेतु जागरूक करने का संदेश सफलतापूर्वक दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago