Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित, त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसे ससमय पूर्ण करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता ने किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान शीघ्रता से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान अधिप्राप्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली, धान के उठाव, भंडारण एवं भुगतान की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। जहां कहीं कमियां पाई गईं, वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी-सह-वरीय उपसमाहर्ता अधिप्राप्ति विष्णु देव मंडल, जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

42 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago