Categories: NEWSSamastipur

शहर के काशीपुर में छात्र की आंख में गोली मारकर ह’त्या मामले में घटना के दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित तिरहुत अकादमी के सामने वाली गली में बीते 5 अक्टूबर को खानपुर थाना क्षेत्र के राम नरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार (26 वर्ष) की आंख में गोली मारकर हत्या मामले में घटना के दो महीने बाद भी पुलिस को अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। राहुल का शव उसी के किराये के कमरे में बेड पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। इसमें मृतक के पिता रामनरेश महतो ने अपने पुत्र के साथी आयुष कुमार समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

बताया गया है कि मृतक राहुल गांव से शहर आकर विगत दो वर्षों से किराए के मकान में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार अपने रूम पार्टनर के साथ किराए के मकान में रहता था। शव मिलने के वक्त मकान में रहने वाले अन्य छात्र भी अपने-अपने कमरों नदारद थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया था। लेकिन घटना के दो महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी नगर पुलिस इस हत्याकांड में कुछ भी उपलब्धी नहीं पा सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago