Categories: NEWSSamastipur

रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : समस्तीपुर DRM

समस्तीपुर : मंडल के समस्तीपुर- जयनगर रेल खंड में चलने वाली 55514 ट्रेन की सीटों को क्षतिग्रस्त करने की घटना लगातार हो रही है। इस घटना को देखते हुए डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने ऐसे असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाना गंभीर अपराध है। ऐसी हरकतें यात्रियों की सुविधा और ट्रेन परिचालन दोनों के लिए नुकसानदेय है। साथ ही डिब्बों के सीटों को काटने से और रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने से रेलवे को आर्थिक क्षति होती है।

उन्होंने कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम ने रेल यात्रियों से रेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के सम्बंध मे रेलवे सुरक्षा बल के 182 या फोन नंबर 139 पर और ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारी को सूचना देने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

1 घंटा ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

3 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

18 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

20 घंटे ago