Categories: NEWSSamastipur

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर काम हुआ तेज, समस्तीपुर में जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू

पटना से पूर्णिया तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। समस्तीपुर में भूमि अधिग्रहण शुरू होने से परियोजना को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पटना से पूर्णिया जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए उजियारपुर अंचल के 176 हेक्टेयर जमीन का भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उजियारपुर अंचल कार्यालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूअर्जन के लिए 3 ए (खेसरा प्रकाशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह सड़क प्रखंड के करीब एक दर्जन राजस्व गांवों से गुजरने वाली इस परियोजना के लिए उजियारपुर अंचल का 176 हेक्टेयर भूमि पर 2034 खेसरा का उपरोक्त 3 ए प्रक्रिया के तहत खेसरा का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके बाद प्रति खेसरा भूमि का उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जमीन का मूल्यांकन कर सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसी प्रक्रिया के साथ संबंधित भूस्वामी अपना दावा आपत्ति कर सकेंगे।

इसके लिए भूस्वामी को संबंधित खेसरा का भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र (एलपीसी) निर्गत किया जाएगा। जिसके बाद भूमिस्वामी उस एलपीसी के आधार पर जमीन का मुआवजा प्राप्त करेंगे। इस बात की पुष्टि करते हुए उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया कि भूअर्जन के लिए 3 ए की प्रक्रिया के बाद ही भूअर्जन कार्य शुरू किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही एक सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। सीओ के अनुसार उपरोक्त प्रोजेक्ट विधानसभा चुनाव के कारण शिथिल कर दिया गया था। अब चुनाव समाप्त होते ही इसमें तेजी लाते हुए भूअर्जन कर निर्माण एजेंसी को निर्माण के लिए दे दिया जाएगा।

बताते चलें कि पटना से पूर्णियां एक्सप्रेस-वे उजियारपुर अंचल के चांदचौर करिहारा, चांदचौर, वाजिदपुर, नाजीरपुर, सातनपुर, माधोपुर, अकहा विशनपुर, चकदौलत, निकसपुर, छपरा, चंदौली, महिसारी व चैता राजस्व गांव से होते गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट के अधीन आनेवाली भूखंड में कई लोगों का आलीशान आवासीय मकान भी आने की बात कही जा रही है। यह भी चर्चा है कि सड़क में पड़ने वाले मकानों को हटाने की जिम्मेवारी निभाने में सरकारी ऑफिसरों के लिए जटिल और कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं।बिहार में सड़क निर्माण को लेकर लगातार कार्य हो रहे हैं। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे के साथ ही साथ गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे, रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस वे आदि पर काम चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

39 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago