Categories: NEWSSamastipur

होली मिशन स्कूल समस्तीपुर में पर्वतारोही समीरा का किया गया स्वागत

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में आंध्र प्रदेश निवासी पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट सोलो साइक्लिंग कैंपेन की संचालक व समाजसेवी समीरा खान का आगमन हुआ। उनके विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से विभा व काजल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री खान ने कक्षा 8 से कक्षा 10 तक की छात्राओं को संबोधित किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने लड़की को आत्म निर्भर बनने व लक्ष्य की प्रति दृढ़ संकल्प रखने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा है कि कठिन परिस्थिति में भी नियंत्रण प्रयास और आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त किया जा सकता है। कहा है कि महिलाओं को तिरस्कार करना भी गंभीर अपराध है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि समाज में समानता और सम्मान का भाव प्रत्येक लड़कियों का अधिकार है। उन्होंने युवतियों से आह्वान किया है कि वे देश की महिला को उत्पीड़न, दहेज प्रथा जैसी कृतियों को विरोध जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करें। उप प्राचार्या अपराजिता पांडेय ने मैथिली परंपरा से उन्हें चादर एवं फूलों से स्वागत किया। आयुषी, स्नेहा और कक्षा दसवीं की अन्य छात्राओं ने उनको सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago