Categories: NEWSSamastipur

बिहार-झाड़खंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 11 दिसंबर को आएंगे समस्तीपुर, नए भवन का करेंगे शुभारंभ

समस्तीपुर : बिहार व झाड़खंड के प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्र पहली बार समस्तीपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर समस्तीपुर आयकर कार्यालय में तैयारी की जा रही है। आयकर कार्यालय, समस्तीपुर के नए भवन का भव्य शुभारंभ समारोह 11 दिसंबर को 3 बजे निर्धारित है। यह शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ( बिहार एवं झाड़खंड ), पटना करेंगे। वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

उद्घाटन के बाद वे कार्यक्रम में आने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंटों, आयकर अधिवक्ताओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन, स्वर्णकार व कारीगर संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ( सभी संगठनों ) के अलावा मुख्य आयकरदाताओं को संबोधित करेंगे।

बता दें, कि नए कार्यालय भवन (चौथा तल्ला) के ऊपर पांचवें तल्ले पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि शिलापट्ट का अनावरण कर मुख्य गेट का फीता काट कर तथा कार्यालय भवन में दीप जला कर कार्यालय के नए भवन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह भी बता दें, कि पहले यह कार्यालय पुराने भवन में 1994 से ही भूमितल पर चल रहा था। अब वहां से हटा कर एलआईसी कार्यालय से पहले कुछ दूरी पर ही एक बाइक एजेंसी के ऊपर शिफ्ट कराया गया है। पुराने भवन से पहले 1994 से पहले आयकर कार्यालय काशीपुर में चल रहा था। उससे पहले 1981 में दरभंगा से अलग होकर समस्तीपुर आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

8 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बुधवार से MCH भवन का आम मरीजों के लिये कर दिया जाएगा शुभारंभ, सिविल सर्जन ने की घोषणा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड व एमसीएच भवन में रविवार की…

11 घंटे ago

जितवारपुर चांदनी चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास रविवार की सुबह अज्ञात…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई संत गुरु रैदास जी की 649वीं जयंती

समस्तीपुर : संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नगर…

13 घंटे ago

85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ दो बार लिया पटना का नाम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया.…

16 घंटे ago