सर्दी का मौसम आते ही देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गैस चैंबर बन चुकी है, जहां हवा की क्वालिटी बेहद खराब हो गई है. दिल्ली की हवा में जहर का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार है. वहीं खराब हवा के मामले में बिहार ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है.
बिहार की राजधानी पटना और हाजीपुर की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली हो गई है. यहां वायु प्रदूषण ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. मंगलवार (9 दिसंबर) सुबह 7 बजे जारी आंकड़ों से पता चला कि देश के टॉप 10 वायु प्रदूषित शहरों में बिहार के दो शहर शामिल हैं. इनमें हाजीपुर टॉप पर बना हुआ है.
जहरीली हवा के मामले में पटना ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है. पटना का एक्यूआई 577 दर्ज हुआ तो वहीं हाजीपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 625 तक पहुंच गया. जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है. वहीं आज दिल्ली का AQI 247 के करीब है. हवा की गुणवत्ता चेक करने वाली एजेंसी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट के आसपास 334 AQI दर्ज किया गया, जिसे रेड अलर्ट माना जाता है. यह स्तर न केवल बीमार लोगों के लिए बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर रूप से हानिकारक है. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को कम से कम बाहर निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है.
वहीं पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर, राजगीर की हवा को खराब श्रेणी में रखा गया है. मौसम विज्ञानी के अनुसार हवा में घनत्व बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है. ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है. कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है. मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक हो जाती है.
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…