Categories: NEWSSamastipur

जितवारपुर चौथ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना, दोनों पक्षों से एक-एक जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग जख्मी हो गये। दोनों पक्षों के जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी की पहचान मो. हेदायतुल्लाह और मो. अब्दुल रहमान उर्फ प्रिंस के रूप में की गयी है। घटना के पीछे पुश्तैनी जमीन का विवाद बताया गया है। दोनों आपस में रिश्तेदार ही है। घटना की सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद से जुड़ा मामला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक पक्ष के मो. हेदायतुल्लाह ने बतलाया कि मैं दिल्ली में कारोबार करता हूं। परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता हूं। बकरीद के मौके पर मैं शुक्रवार को समस्तीपुर लौटा था। मेरे दो घर हैं। एक शहर के शेखटोली मोहल्ला में है और दूसरा जितवारपुर चौथ गांव में है। जहां पर पहले से बड़े भाई रहते है। जब मैं शेखटोली मोहल्ला स्थित अपने घर पर पहुंचा तो उन लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया।

शनिवार को बकरीद के मौके पर मैं अपने गांव पुश्तैनी मकान जितवारपुर चौथ गांव पहुंचा तो वहां भी ताला लगा हुआ था। जिस कारण मैं अपने चाचा के पास चला गया। नमाज पढ़ने के बाद मैं चाचा के साथ बैठा था। इसी बीच नवाब और उनके परिवार के लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। भतीजे प्रिंस ने चाकू से हमला कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद नैयर नवाब आलम‌ की पत्नी केहकशा ने कहा कि बकरीद के मौके पर मेरे पति और देवर जितवारपुर स्थित पुश्तैनी मकान गए थे। जहां नेमतुल्लाह और उनके समर्थकों ने इन पर हमला बोल दिया। पति को बंधक भी बना लिया गया। इस घटना में मेरा बेटा प्रिंस गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

1 घंटा ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

3 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

3 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

5 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

5 घंटे ago