Bihar

शहीद मेजर की पत्नी का AI से बनाया था अश्लील वीडियो, बिहार में घुसी हरियाणा पुलिस और फिर बाप-बेटे को धर दबोचा

शहीद मेजर की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर वायरल करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज में दो साइबर अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मांझागढ़ थाने के दोबलिया गांव में की गई छापेमारी में पिता-पुत्र मोहिबुल हक और गुलाम जिलानी शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित एआई तकनीक के जरिए शहीद मेजर की पत्नी का फर्जी वीडियो बनाकर ‘एसएस रियल पॉइंट’ यूट्यूब चैनल पर साझा करते थे। इस मामले में गुरुग्राम के साइबर थाने में प्राथमिकी शहीद की पत्नी ने दर्ज करायी थी।

हरियाणा पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान से आरोपितों के लोकेशन ट्रेस करने के बाद गोपालगंज साइबर थाना और मांझाढ़ पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम ले जाया गया। आरोप है कि इन्होंने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों के द्वारा अपलोड किया गया था।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिप्त थे, और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

4 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

8 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago