समस्तीपुर : बिहार में इन दिनों खाकी बदमाशों के निशाने पर। आए दिन पुलिस पर हमले की खबरें देखने को मिल रही है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या-15 का है। जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त एक यौन शोषण के मामले की जांच के पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस जवान मामूली रूप से जख्मी हो गए है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एएसआई राहुल कश्यप पुलिस जवान के साथ लोकनाथपुर गंज रोड वार्ड संख्या-15 में उमेश गारा के घर जांच करने पहुंचे थे। इसी बीच उमेश गारा और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उमेश गारा ने पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बनाने की कोशिश की। इसी दौरान उमेश गारा के बेटे गौतम कुमार ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और शिकायत से जुड़े दस्तावेज छीनने का प्रयास किया।
इस हमले में एएसआई और दो पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस टीम पर हमले की खबर मिलते ही थाने से पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में पुलिस ने उमेश गारा और उसके पुत्र गौतम कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…