NEWS

समस्तीपुर में पछिया हवा के कारण सुबह-शाम रहेगी ठंड, आसमान में छाए रह सकते हैं हल्के बादल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलों में 8 से 12 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पछिया हवाओं के चलने का सिलसिला फिलहाल 2 से 3 दिनों तक और जारी रहेगा। वहीं इस कारण तापमान भी थोड़ा कम हो गया है। आगामी दिनों में हवा बंद होने के कारण तापमान बढ़ेगा तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री से अधिक हो जाने पर गेहूं की पछात फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा 9 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 75 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने के कारण किसान हल्दी और ओल की तैयार फसलों की खुदाई कर सकते हैं। जिनकी राई-सरसों की फसल पक चुकी है, वे कटाई शुरू करें। समय से बोई गई गेहूं की फसल गाभा अवस्था में पहुंच गई हो तो सिंचाई करें। 30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें। बसंतकालीन गन्ना और शकरकंद की बुआई के लिए खेत तैयार करें।

मौसम शुष्क रहने के कारण किसान हल्दी व ओल की तैयार फसलों की खुदाई करें आम और लीची में मंजर आने के समय किसान बरतें सावधानी आम और लीची में मंजर आने की संभावना को देखते हुए किसान बागानों में किसी भी प्रकार की कर्षण क्रिया न करें। दीमक, मधुआ और दहिया कीटों के साथ पाउडरी मिल्ड्यू रोग की निगरानी करें। केला की सूखी और रोगग्रस्त पत्तियों को काटकर खेत से बाहर करें, ताकि रोग की तीव्रता कम हो।

हल्की गुड़ाई के बाद प्रति केला 200 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश और 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग करें। पपीता की खेती करने वाले किसान 10 से 15 फरवरी तक नर्सरी की तैयारी कर बीज की बुआई कर दें। देर होने पर बढ़ते तापमान का पौधों पर विपरीत असर पड़ सकता है। गरमा मौसम की सब्जियों की बुआई के लिए जिन किसानों ने खेत तैयार कर लिया है, वे बुआई करें।

Avinash Roy

Recent Posts

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

10 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

1 दिन ago