फिलीपींस की चार्लीन और बिहार के मोतिहारी के अमृत श्रीवास्तव की शादी ने साबित किया है कि प्यार सीमाओं और दूरियों से परे होता है. दोनों ने 3 साल तक दुबई में लिव इन में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया. चार्लीन अपने परिवार के साथ 4 फरवरी को मोतिहारी पहुंचीं और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ. यह शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलन का उदाहरण बनकर सामने आई है.
यह शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलन का उदाहरण बनकर सामने आई है. जो दर्शाती है कि प्यार वाकई में सीमाओं और दूरियों से परे होता है. अमृत ने बताया कि पहली नजर में ही उन्हें चार्लीन से प्यार हो गया. लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में एक साल का समय लगा. विवाह समारोह में सभी तैयारियां चार्लीन की पसंद के अनुसार की गईं. दोनों परिवारों के सदस्यों और रिश्तेदारों ने इस अंतरराष्ट्रीय विवाह में उत्साह से भाग लिया. चार्लीन के पिता मैगनोलिया भी इस यादगार क्षण के साक्षी बने.
इस शादी से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. पूरे रिश्तेदार और ग्रामीण इस शादी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे थे. स्थानीय लोगों ने दुल्हन की खूब सराहना की. विवाह समारोह में सभी तैयारियां दुल्हन की पसंद से की गई थी. दोनों परिवारों के सदस्यों और रिश्तेदारों ने इस अंतरराष्ट्रीय विवाह में खूब एन्जॉय किए. चार्लीन के पिता मैगनोलिया भी इस यादगार शादी में भारत के ग्रामीण परिवेश के नागरिकों से मिलकर खुश नजर आए.
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…