समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPatori

समस्तीपुर: अंतरंग संबंध के कारण भाभी को मंजूर नहीं थी देवर की शादी तो अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर कर दी ह’त्या

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- पिछले कई वर्षों से देवर के साथ अवैध संबंध रखने वाली भाभी पूजा को उसकी शादी तय हो जाना पसंद नहीं आया। इसके कारण भाभी पूजा ने ही कांट्रैक्ट किलर बुलाकर अपने देवर कैलाश की हत्या करा दी। उक्त जानकारी पटोरी के प्रभारी डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के फतेहपुर निवासी स्व कंकुर पंडित के पुत्र कैलाश कुमार की लाश सरसों के खेत से बरामद की गई थी।

हत्या के बाद से ही क्षेत्र में यह चर्चा थी की कैलाश का उसकी भाभी पूजा से अवैध संबंध था। हाल ही में कैलाश की शादी हाजीपुर में तय हुई थी और फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। कैलाश की शादी तय होने से पूजा काफी नाखुश थी। वह नहीं चाहती थी कि उसका प्रेमी किसी और महिला के साथ रहे। इसलिए पूजा ने कैलाश की हत्या की घटना को अंजाम दिया।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

डीएसपी ने बताया कि कैलाश का शव मिलने के कुछ ही घंटे बाद पटोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैलाश की भाभी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ में उसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष पूरी घटना सुना दी। मामले के उद्वेदन एवं छापामारी में थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार दरोगा भोलेनाथ कौशल शब्बीर खान कमरेंदु दत्ता रमन कुमार सिंह आदि शामिल थे।

IMG 20240904 WA0139

यह भी पढ़े : भाभी की अश्लील तस्वीरें वायरल करने पर बड़े भाई ने दी सजा, शूटरों को 2 लाख की सुपारी देकर छोटे भाई को मरवाया

उन्होंने बताया कि कैलाश की हत्या के मामले में उसकी बहन बबीता देवी के बयान पर पटोरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बबीता ने हीं अपने भाई कैलाश की शादी दो माह पूर्व हाजीपुर में तय कराई थी और फरवरी माह में यह शादी होने वाली थी। इस बात को लेकर पूजा काफी खफा थी कि उसका देवर अन्यत्र शादी क्यों कर रहा है। शादी तय होने के बाद से ही पूजा ने कैलाश की हत्या करने की योजना बनाने की शुरुआत कर दी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इसके लिए उसने अपने मायके विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर निवासी अपने नाबालिग भाई व पड़ोसी चंदन कुमार को अपने घर बुलाया। कैलाश की हत्या करने का सौदा चंदन के साथ मात्र 5 हजार रुपए में तय हुआ। जिसमें 1000 रुपए पूजा ने अग्रिम भुगतान चंदन के बैंक खाते में कर दिया था। 26 दिसंबर को चंदन और पूजा के नाबालिग भाई ने दलसिंहसराय से एक बड़ा चाकू खरीदा और कैलाश के घर आ गया।

रात में पूजा ने ही खाना बनाकर अपने भाई एवं चंदन को खिलाया और फिर दोनों को कैलाश के ही कमरे में सुला दिया। रात लगभग 12 बजे के बाद पूजा ने अपने भाई व चंदन को जगाया। पूजा ने कंबल और तकिया से कैलाश का मुंह दबा दिया। पूजा के छोटे भाई ने दोनों हाथों से कैलाश का दोनों पैर पकड़ लिया और चंदन ने तेज चाकू से कैलाश का गला रेत दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में तीनों ने मिलकर कैलाश के शव को घसीट कर समीप के सरसों खेत में फेंक दिया।

IMG 20241218 WA0041

घर के अंदर पहले खून को धोकर साफ कर दिया ताकि हत्या का साक्ष्य नहीं रहे परंतु पुलिस की तत्परता के कारण जब पुलिस को कैलाश के साथ पूजा के अवैध संबंध की जानकारी मिली तो उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या का पूरा राज उगल दिया। पूजा की निशानदेही पर पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूजा के नाबालिग भाई को भी थाना लाया जहां पूछताछ में उन दोनों ने भी इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

यहां देखें वीडियो :

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150