समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी: नये PAN कार्ड में QR कोड लगेगा, फ्री में अपग्रेड कर सकेंगे देश के सभी नागरिक

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया के अनुरूप, नागरिकों को जल्द ही क्यूआर कोड सुविधा वाला नया पैन कार्ड मिलेगा।

1435 करोड़ रुपये खर्च होंगे, क्यूआर कोड लगेगा

इस परियोजना पर 1,435 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है। मध्यम वर्ग, छोटे कारोबारी सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है। पैन 2.0 परियोजना के तहत मौजूदा प्रणाली को पूरी तरह से अपग्रेड कर क्यूआर कोड सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह पेपरलेस और ऑनलाइन रहेगा।

IMG 20231027 WA0021

व्यापार जगत की थी मांग

व्यापार जगत की तरफ से बहुत ज्यादा मांग हो रही थी कि क्या तीन चार अलग-अलग ‘सामान्य व्यवसाय पहचानकर्ता’ की जगह कोई एक आइडेंटीफायर हो सकता है? इसे देखते हुए पैन, टैन आदि को एकीकृत किया जाएगा। पैन डाटा वाल्ट सिस्टम को भी अनिवार्य किया जाएगा।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

पैन की सुरक्षा होगी कड़ी

उन्होंने कहा कि लोग कई जगह पैन का विवरण देते हैं। डाटा वाल्ट सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों ने हमारा पैन विवरण लिया है, वे उसे सुरक्षित रखेंगे। एक यूनिफाइड पोर्टल रहेगा। शिकायतों के समाधान पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की समस्या होने पर उसका जल्द समाधान किया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

हर सवाल का जानिए जवाब

क्या नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है? क्या आपका मौजूदा पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा?

-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन नंबर बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो अमान्य नहीं होगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

 क्या आपको नया पैन कार्ड मिलेगा?

-हां, नया पैन कार्ड मिलेगा।

नए पैन कार्ड में आपको क्या नई सुविधाएं मिलेंगी?

-वैष्णव के अनुसार, नए कार्ड में क्यूआर कोड जैसी सुविधाएं होंगी।

Samastipur Town Adv

क्या आपको पैन अपग्रेडेशन के लिए भुगतान करने की आवश्यकता है?

-अश्विनी ने कहा कि पैन का अपग्रेडेशन निःशुल्क होगा और यह आपको डिलीवर किया जाएगा।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02