उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं सीमा पर दर्दनाक हादसा हुआ है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई गई है। खल्लपुर गांव के लोग रविवार सुबह रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उन्होंने कार को पड़ा देखा। कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी। कार तेज रफ्तार में रही होगी, जिससे चालक कार रोक नहीं पाया और पुल खत्म होते ही करीब 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
8
खून से लाल हुआ पानी
जिस जगह कार गिरी वहां पानी नहीं था। पास गड्ढे में पानी भरा था, जो खून से लाल हो गया। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंजर देख दंग रह गए थे। सूचना मिलने के बाद फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाए गए। फरीदपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतकों की हुई शिनाख्त
तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
बाढ़ में बह गया था पुल का आधा हिस्सा
दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है। 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…