NEWS

बर्निंग ट्रेन बनने से बची आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल रेल, एसी कोच से धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के छपरा जिले में आनंद विहार से सीतामढ़ी को जाने वाली विशेष ट्रेन-04022 शनिवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची। छपरा-वाराणसी रेल खंड के गौतम स्थान स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच जी टू के नीचे बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज धुआं व चिंगारी निकलने लगी। इससे कोच में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि ट्रेन खड़ी थी, इससे यात्री बोगी से नीचे उतर गए।

ट्रेन छपरा से लगभग 9 किलोमीटर पहले स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची थी। इस दौरान बैटरी बॉक्स से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को मिली तो वह अन्य रेल कर्मियों के साथ पहुंचे और बैटरी का कनेक्शन अलग कराया। इससे धुआं निकलना बंद हुआ। इस कवायद में ट्रेन 20 मिनट तक वहां खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

छपरा जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर वहां कैरेज विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व बिजली विभाग के अधिकारियों ने बैटरी की जांच की और उसे अलग कर ट्रेन को आगे जाने दिया गया। जांच पड़ताल में यहां भी करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेल कर्मियों के अनुसार दबाव की वजह से बैटरी से धुआं निकल रहा था। बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर ट्रेनों की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलता है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago