Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में नंदी के जल पीने की अफवाह पर मंदिरों में उमड़े लोग, जानें चमत्कार के पीछे का विज्ञान… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में नंदी बाबा के जल पीने की चर्चा गर्म है। भोलेनाथ के मंदिर में रखी नंदी बाबा की मूर्ति के जल पीने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। श्रद्धालुओं का दावा है कि 150 वर्ष पुरानी राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित नंदी महाराज की मूर्ति उनके हाथों से जल पी रही है।

मूर्ति के जल पीने वाली खबर जंगल की आग की तरह पूरे मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में फैल गई है। इसके बाद से जल पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु अपने-अपने घर से बरतन में जल लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और नंदी बाबा को जल पिला रहे हैं। भीड़ में नंदी बाबा को जल पिलाने की होड़-सी मची है।

कई श्रद्धालुओं ने दावा किया कि वास्तव में नंदी महाराज जल पी रहे हैं, उन्होंने स्वयं इसका अनुभव किया। हालांकि Samastipur Town मीडिया ऐसे वीडियो की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं नंदी की प्रतिमा के जल पीने की खबर क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पहुंचने लगे है।

हालांकि विज्ञान के मुताबिक जो लोग इसे चमत्कार समझते हैं ये केवल उनका भ्रम है। सर्फेस टेंशन या प्रष्ठ तनाव के कारण ये चीजें होती हैं। मूर्तियों में तमाम पोर्स या छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिससे लिक्विड अंदर की ओर चला जाता है। इन सकिंग पोर्स के पास कोई भी लिक्विड पदार्थ जब लाया जाता है तो वो इन्ही पोर्स से होता हुआ मूर्ति के अंदर चला जाता है और लोगों को लगता है कि मूर्ति दूध पी रही है।

यहां देखें वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

1 घंटा ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago