Categories: NEWSSamastipur

विभिन्न विभागों में पदस्थापित कर्मियों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर किया गया स्थानांतरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न विभागों में पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया। उनसे प्राप्त स्थानांतरण विकल्पो के आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर इस कार्य को किया गया। डीएम योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में इस कार्य को किया गया। कलेक्ट्रेट संवर्ग के लिपिकों में 21 प्रधान लिपिकों, 91 उच्च वर्गीय लिपिकों एवं 100 निम्न वर्गीय लिपिकों का स्थानांतरण हुआ। इनमें से कई कर्मी पदस्थापना काल से जिला मुख्यालय में जमे हुए थे।

इस बार स्थानांतरण प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन द्वारा किया गया है। जिसमें 20 अंचलों, 20 प्रखंडों, 4 अनुमंडल कार्यालय एवं 4 भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय समेत समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। डीएम ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को 5 जुलाई तक अपने नव पदस्थापन कार्यालय में योगदान कर लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद वे स्वत: विरमित माने जाएंगे।

इसके साथ ही नवनियुक्त 64 अमीनो का भी पदस्थापन विभिन्न अंचलों में किया गया है। ये सभी अमीन अभी विभिन्न अंचलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वही आईसीडीएस कार्यालय के 28 लिपिक, 4 अकाउंटेंट, 119 महिला पर्यवेक्षिका, 15 प्रखंड समन्वयक एवं 20 डाटा इंट्री ऑपरेटर का भी तबादला किया गया है। डीआरडीए कार्यालय के मनरेगा अकाउंटेंट, कनीय अभियंता, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट ,कार्यपालक सहायक एवं ग्रामीण आवास सहायक तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यपालक सहायक आदि का स्थानांतरण किया गया है।

जिला पंचायती राज कार्यालय के 93 पंचायत सचिवों, 55 तकनीकी सहायकों, 62 लेखापालों सह आईटी असिस्टेंटो तथा 361 पंचायत कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आयुष डॉक्टर, लेखापाल, काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों सहित नियोजित आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायकों का भी स्थानांतरण इसी प्रक्रिया से किया गया है।

स्थानांतरण के रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को स्थानांतरित होने वाले कर्मियों में से उपस्थित कर्मियों के द्वारा कंप्यूटर माउस को क्लिक करा कर स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की गई। स्थानांतरित होने वाले कर्मियों की सूची जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीआईओ, एनआईसी तथा अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago