Categories: NEWSWeather

बिहार से मॉनसून पूरी तरह हुआ विदा, रात में होने लगा ठंड का अहसास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार से मॉनसून पूरी तरह से वापस लौट गया है. बिहार में पछुआ हवा चल रही है. आइएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है. लिहाजा रात कुछ ठंडी महसूस हो रही है. पूर्वानुमान है कि इस साल सर्दियां में पारा सामान्य से कुछ नीचे रह सकता है. हालांकि अक्तूबर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

रात में महसूस हो रही है ठंड 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान एक से नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे है. पटना में सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा. पूर्णिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इन दो जिलों को छोड़ दें, तो तकरीबन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा.

इस परिदृश्य में रातें सामान्य से कुछ ठंडी महसूस होने लगी हैं. जहां तक अधिकतम तापमान का सवाल है, यह भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से एक-दो डिग्री कम रहा. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पांच से सात किलोमीटर की गति से पछुआ और उत्तर-पछुआ चल रही है. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में आगामी पांच दिन मौसम सामान्य रहेगा.

31% कम बारिश

बिहार से मॉनसून की विदाई निर्धारित अवधि से दस दिन बाद हुई है. बिहार में इस साल सामान्य से 31% कम बारिश दर्ज हुई है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सत्र ( एक जून से 30 सितंबर तक ) में बिहार में सामान्य से कम 683.4 मिमी बारिश हुई है.

सामान्य तौर पर एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 992.2 मिमी बारिश होती रही है. सितंबर महीने में बिहार में सर्वाधिक 197.4 मिमी बारिश हुई है. इससे पहले अगस्त में 170 मिमी, जुलाई में 135 मिमी और जून में 172.3 मिमी बारिश हुई थी. एक अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक बिहार में 80 मिमी बारिश हो चुकी है. इस तरह एक जून से अभी तक कुल 763 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago