National

धर्म के बंधन को तोड़कर उत्तर प्रदेश से समस्तीपुर पहुंची नाज ने कैलाश से की शादी, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्तर प्रदेश की सिदरा नाज ने समस्तीपुर जिले के कैलाश से शादी की है। दोनों में ढाई साल से प्यार था। जब मजहब दोनों के प्यार के आड़े आया तो वह अपने घर बिजनौर से एक हजार किलोमीटर दूर समस्तीपुर भाग कर आई और मंदिर में कैलाश से शादी की। शादी के एक दिन बाद ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।

अरेस्ट होने से पहले नाज ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें वह कह रही है कि हमलोगों को मेरे पैरेंट्स से खतरा है। मामला समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव की है। बिजनौर की रहने वाली 18 वर्षीय की सिदरा नाज और 24 साल के कैलाश चंद्र से शादी रीतिरिवाज के साथ बुधवार को हुई।

3 साल पहले कमाने गया, वहीं हुआ प्यार

कैलाश चंद्र रोजी-रोटी के लिए करीब 3 साल पहले उतर प्रदेश के बिजनौर गया था। वहां पड़ोस में रहने वाली सिदरा नाज से प्रेम हो गया। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उनका धर्म आड़े आ गया। दोनों ने ही अपने-अपने परिवार में शादी की बात की। किसी के परिजन नहीं माने। विवाद बढ़ने के कारण पिछले महीने ही वह वहां वापस अपने गांव लौट आया।

इसके बाद बुधवार को सिदरा अपने घर से भागकर समस्तीपुर पहुंची। उसी दिन दोनों ने स्थानीय मनोकामना मंदिर में शादी की। युवती का पीछा करते-करते बिजनौर पुलिस भी समस्तीपुर के बिहट गांव पहुंच गई। बुधवार को शादी हुई और गुरुवार की शाम बिजनौर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। सिदरा के परिवार वालों ने कैलाश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। जाने से पहले सिदरा ने अपने अक वीडियो में कहा है कि हम लोग घर जाए तो हमें मार सकते हैं। पुलिस में जो शिकायत की है वो सब झूठी है।

पुलिस गिरफ्त में आने से पहले सिदरा नाज ने बताया कि वह करीब 2 सालों से कैलाश चंद्र से प्रेम करती थी। घरवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों को समझा बुझा कर मामला को शांत करा दिया गया था। दोनों के धर्म अलग होने के कारण परिवारवाले शादी के खिलाफ थे। उसने कहा कि वे दोनों बालिग हैं। अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं। उसने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। वह कैलाश के साथ ही जीना और मरना चाहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago