National

TEDxAshokaRoad के मंच से समस्तीपुर के चर्चित शिक्षक मेघन् ने बताया अपनी शिक्षा नीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल हॉल में हर कोई स्पीकर्स को सुनने के लिए बेताब दिखा। टेडएक्स अशोका रोड के इस कार्यक्रम में करीब सौ से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। जिनमें सबसे ज्यादा युवा थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जब युवाओं से बातचीत की गई तो ज्यादातर ने कहा कि वे टेड एक्स को अब तक ऑनलाइन ही देखते आ रहे हैं। दुनियाभर में होने वाले कार्यक्रमों और मोटिवेशनल स्पीकर को वे यूट्यूब के जरिए सुनते हैं। लेकिन आज पहली बार उन्हें यहां पाकर बेहद खुशी हुई।

आईआईटी दिल्ली के ही प्रथम वर्ष के छात्र अंकित राज बताते हैं कि पहली बार उनके रूममेट से उन्हें टेड एक्स के बारे में पता चला था। दिल्ली में कार्यक्रम होने वाला है तो उन्होंने उसी वक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया।

वहीं शिवांगी ने बताया कि वे और उनका पूरा ग्रुप टेड एक्स का फैन है। इनके मोटिवेशनल स्पीकर वास्तव में जीने की नई कला को बताते हैं। शिवांगी का कहना है कि आज उन्होंने जब आशा की स्पीच को सुना तो उन्होंने पहली बार जाना की सेल्फ लव नाम की भी कोई चीज होती है।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के मेघन् सहनी शिक्षा एक्स्प्रेस और हवाई जहाज नूमा स्कूल बनाने वाले शिक्षक है। गर्व की बात है दिल्ली में हुए इस ग्लोबल TED प्रोग्राम मे समस्तीपुर की भागेदारी रही। आयोजक अभिनंदन भी मोहिउद्दी नगर के रहने वाले है।

मेघन् सहनी के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये काम की ना सिर्फ सिर्फ सराहना बल्कि मंत्री चंदाना ने सभी स्कूलों को ऐसी सोच रखने की सलाह मंच से दी। अशोक चंदाना, मंत्री राजस्थान सरकार ने लीडरशिप रोल, राज्य स्पोर्ट कल्चर को दुबारा जीवित करने के जो खेल महाकुंभ की शुरुआत की है। उनकी बच्चों और बूढ़ो की वीडियो देख, दर्शक अचंभित रह गए। मंत्री अशोक की स्पोर्ट को लेकर विचार देख सभी का यही कहना था स्पोर्ट मैन ही स्पोर्ट के प्रति इतना सोच सकता है। उनके विचारो को सुन दर्शकों मे उल्लास का माहौल बन गया।

टेडक्स अशोका रोड (TEDx Ashoka Road) के आयोजक अभिनंदन सिंह ने बताया की TED एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जहां IDEAS Worth Sharing को महत्व दिया जाता है। सिंह ने बताया की देश विदेश से आये 11 वक्ता अपने क्षेत्र के महारथी है और विजेता अलग चीजें नहीं करते हैं। वे चीजों को अलग तरह से करते हैं ऐसा यहा देखने को मिल जायेगा, चाहे संज्ञा ओझा जैसे लोग हो जो कठपुतली के माध्यम से अपने विचारो को साझा करती है या फैनी भूषण जैसे लोग रोज नये इनोवेशं कर जिंदगी को आसान बना रहे है।

अशोक चंदाना की बात से सहमत अभिनंदन ने कहा हर व्यक्ति महान हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि कड़ी मेहनत करें और ‘स्मार्ट वर्क’ करें। हर कोई जान-बूझकर आखिरी खंड पर सिर हिलाएगा। लीडर तैयार किये जाते है, चाहे वो परिस्थिति के कारण हो या मौका मिलने पर बनें। जरूरी नही है जो चुनाव लड़े, वही लीडर हो।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

18 घंटे ago