समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 48 घंटे तक हल्की बारिश होने की संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 48 घंटे तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में हल्की से थोड़ा अधिक बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 7-11 सितंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार 11 सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं दो दिनों तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की व कुछ जिलों में हल्की से थोड़ी अधिक बारिश होने की संभावना है।

जबकि उसके बाद वर्षा होने की संभावना में कमी आ सकती है। बताया गया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वह इस अवधि में मुख्य रूप से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। वहीं औसतन 10-15 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस बीच मंगलवार को दिन के तीन बजे पछिया हवा के बीच एकाएक बारिश हुई। वहीं इससे पूर्व आकाश में बादल छाए रहने व उसके बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

15 तक पूरी करें अरहर की बुआई :

वैज्ञानिकों ने 15 सितंबर तक अरहर की बुआई समाप्त करने की सलाह दी है। वहीं धान की फसल में खैरा बीमारी दिखाई पड़ने पर खेतों में जिंक सल्फेट व बुझा चूना का घोल छिड़कने की सलाह दी। धनबाल निकलने की अवस्था वाले मक्का में नेत्रजन छिड़काव करने व खेत में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

वर्जन :

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 48 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में थोड़ी अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान 11 सितंबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। किसान सलाह के अनुरूप ही फसलों की बुआई व उर्वरक का कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago