बिहार पुलिस में चलेगा ऑपरेशन क्‍लीन, रिपोर्ट आते ही दागदार छवि वाले अफसरों-कर्मियों पर अविलंब एक्‍शन

पुलिस विभाग में स्वच्छता लाने के लिए आपरेशन क्लीन अप की शुरुआत की गई है। इसके तहत पुलिस में कार्यरत संदिग्ध आचरण वाले पदाधिकारियों व कर्मियों का प्रशासनिक आधार पर अविलंब तबादला किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत वरीय पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों पर चल रही विभागीय कार्यवाही का भी जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एसके सिंघल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित रेंज व जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत निर्देश दिया गया। पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रेषित स्थानांतरण की सूची पर की गई कार्रवाई की भी जिलावार समीक्षा बैठक में की गई। जिन जिलों से रिपोर्ट अप्राप्त है, उन्हें शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

कोर्ट से जुड़े मामलों के लिए अलग कोषांग

डीजीपी एसके सिंघल ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन कांडों की मानीटरिंग कोर्ट से की जा रही है, उसपर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करें। ऐसे कांडों का समय से निष्पादन किया जाए। कोर्ट के द्वारा पिछले दिनों सौंपी गई लंबित कांडों की सूची के आलोक में भी सभी जिलों से कार्रवाई का ब्योरा तलब किया गया। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने अभियोजन के मामलों के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में अलग कोषांग बनाने का निर्देश दिया। मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी को इसकी मानीटरिंग की जिम्मेवारी दी गई है।

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने निर्देश दिया कि समन तथा वारंट का डिजिटल डाटा रखा जाए। हर दिन इसकी मानीटरिंग हो कि इनमें से कितनों को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने जिलों के एसपी को हर 15 दिनों पर अभियोजन पदाधिकारियों के साथ कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रेंज के आइजी-डीआइजी से भी इन मामलों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

एएलटीएफ से लें सिर्फ मद्य निषेध का काम

डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिलाें को स्पष्ट निर्देश दिया कि एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) मद्य निषेध के लिए डेडिकेटेड बल है। एएलटीएफ का प्रयोग सिर्फ शराबबंदी से जुड़े कार्य के लिए ही करें। उन्होंने एएलटीएफ के काम में आ रही तकनीकी बाधा और संसोधनों की कमी को लेकर स्पष्ट कहा कि निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाए। पुलिस को प्रोफेशनल ढंग से काम करने का निर्देश डीजीपी ने दिया।

दो हजार से अधिक दारोगा का जल्द होगा सत्यापन

एडीजी ने पुलिस अवर निरीक्षक के लिए चुने गए 2033 अभ्यर्थियों के चरित्र सतयापन एवं मेडिकल कराये जाने की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को चरित्र सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक के समक्ष भौतिक रूप से उपिस्थत रहना है। उन्होंने जिलों को तीन पदाधिकारियों का टीम बनाकर सत्यापन का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago