National

उजियारपुर में मोबाइल चोर पति-पत्नी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी व लोहागीर गांव में घर में घुसकर लोगों की मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक महिला चोर को उसके पति के साथ पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना से संबंधित आवेदन लोहागीर निवासी राम बरन राम ने उजियारपुर थाना उपलब्ध करा दिया है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि, रात के करीब दो से तीन बजे के बीच शोरगुल सुनकर लोगों की आंखें खुली तो पता चला कि उनके घर के बगल से एक व्यक्ति का मोबाईल चोरी हो गया। मोबाइल फोन चोरी की जानकारी मिलने के बाद जब वह अपने सिरहाने को टटोला तो उनका मोबाइल भी गायब था। कुछ देर बाद पता चला कि, उनके बगल के गांव महिसारी में दुर्गा स्थान के पास एक पुरूष व एक महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर रखा हुआ हुआ है, जिसके पास से कुछ मोबाइल भी बरामद हुआ है।

जब उस जगह पर पहुंचे तो, उस महिला के पास उनका भी मोबाइल रखा हुआ मिला। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों महिला व पुरुष को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर चली गयी।

वहीं इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार बताया कि महिसारी गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास से मोबाइल चोरी के आरोप में एक रूम में बंद करके रखे गए दोनों महिला व पुरुष को सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया। जिसके पास से चोरी का तीन मोबाइल व एक उसके खुद का मोबाइल तथा एक काला रंग का स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा उपलब्ध कराए गये आवेदन के आलोक में दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में दलसिंहसराय भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

7 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago