समस्तीपुर :- नगर निगम के आयुक्त विभूति रंजन चौधरी के आदेश पर गठित जांच टीम शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच शुरू करेगी। पांच अधिकारियों की टीम जांच करेगी। हर अधिकारी अलग अलग वार्डो में जाकर जांच करेगी। टीम का नेतृत्व उप नगर आयुक्त मो. शाहिद रजा खांन करेंगे।
टीम यह जांच करेगी कि कितने स्ट्रीट लाइट काम कर रही है कितने नहीं। शहर के 27 वार्डो में कुल 2797 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। सभी लाइटों का मेंटनेंस ईईएसएल कर रही है। इसका भुगतान नगर निगम से भेजे गए पैसे को नगर विकास व आवास विभाग के स्तर से होना है। उक्त टीम में उप नगर आयुक्त नगर प्रबंधक सहायक अभियंता यांत्रिक कर दारोगा व ईईएसएल के सुपरवाइजर शामिल हैं।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…