Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब 8 बजे के बदले 9 बजे से होगी ओपीडी, होंगे नये बदलाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सदर अस्पताल समस्तीपुर में आने वाले कुछ दिनों में कई तरह के नए बदलाव होने की संभावना है। इसके तहत जहां ओपीडी का समय 8 बजे के बदले 9 बजे होने की संभावना है। वहीं मरीजों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था नजर आएगी। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरु कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के ओपीडी के समय में बदलाव किया जाएगा। हालांकि ओपीडी पूर्व की तरह सुबह-शाम चलायी जाएगी। लेकिन अब नयी व्यवस्था के तहत इसके समय में बदलाव किया जाएगा। नए निर्देश के अनुसार अब सुबह के ओपीडी को नौ बजे से एक बजे तक चलाया जाएगा।

जबकि संध्याकालीन ओपीडी पूर्व की भांति चार बजे से छह बजे तक ही चलेगा। फिलहाल सुबह का ओपीडी के लिए आठ बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन डॉक्टर साढ़े नौ बजे के बाद ही ओपीडी पहुंच पाते हैं। जिसके कारण विभाग द्वारा अब आठ के बदले नौ बजे ओपीडी का समय किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago