Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर टाउन हॉल में नव नियुक्त हुए राजस्व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, डीएम भी रहे मौजूद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नव नियुक्त हुए राजस्व कर्मियों को ट्रेंड करने के लिए नगर भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को किया गया। डीएम योगेन्द्र सिंह ने कर्मियों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने, राजस्व कर्मचारियों से संबंधित विभागीय पत्रों व पुस्तकों की गहन जानकारी लेने, कार्य क्षेत्र की जानकारी लेने, डिजिटाइजेशन, टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने इस दौरान राजस्व कर्मी को अनुशासित रहते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन करने सहित अन्य बातों को बताया। प्रशिक्षण 26 सितंबर तक चलेगा। इसमें सेवानिवृत्त विशेष सचिव राधामोहन प्रसाद ने आमंत्रित अतिथि प्रशिक्षक के रूप में बिहार में राजस्व प्रशासन का संक्षिप्त इतिहास, राजस्व कर्मचारी पद का सृजन व राजस्व प्रशासन में इसकी उपयोगिता, हल्का कार्यालय में संधारित किए जाने वाले पंजियों व अभिलेखों के संधारण आदि की जानकारी दी। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा सहित अन्य मौजूद रहे। मंच का संचालन एचएम मुकेश कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago