समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरण में कराए जाएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन करने के साथ ही मतदान व मतगणना के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका योगेन्द्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिला में दो चरणों में नगर निकायों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
इसमें पहले चरण में नगर परिषद दलसिंहसराय, रोसड़ा, ताजपुर व शाहपुर पटोरी व नगर पंचायत सरायरंजन में 10 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर 10 सितंबर शनिवार से नामांकन लिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में नगर निगम समस्तीपुर के साथ नगर पंचायत सिंघिया व मुसरीघरारी में 20 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
इसको लेकर आगामी 16 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला में 217 वार्ड में 19 चलंत व 488 सामान्य मतदान केंद्र सहित 507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…