National

पेशी के दौरान बाढ़ कोर्ट से फरार तीनों अपराधियों की समस्तीपुर में भी पुलिस कर रही तलाश, तीनों सहोदर भाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान हाजत की दीवार तोड़ फरार हुए मोहिउद्दीननगर के तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में स्थानीय पुलिस भी जुट गयी है। बाढ़ पुलिस की सूचना के आलोक में अपराधियो के घर से लेकर विभिन्न ठिकानों तक की पुलिस निगरानी में जुटी हुई है।

विदित हो कि बाढ़ में 2017 में पंजाब नेशनल बैंक के रुपये लूटने और बैंक के गार्ड समेत तीन लोगों की हत्या मामले में मोहिउद्दीननगर के आनंदगोलवा के मनीष कुमार, ललन कुमार और रजनीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों सगे भाई हैं। एक साथ मिल कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है।

बैंक लूट मामले में पटना के तत्कालीन एसपी मनु महाराज ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार करने के साथ बालू में गड्ढा कर रखे गए रुपये को बरामद किया था। बताया गया है कि तीनों को गुरुवार को बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। जहां से तीनों भाई फरार हो गए। मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि बाढ़ पुलिस ने सम्पर्क किया है। अपराधियों के ठिकानों की निगरानी शुरू कर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago