National

समस्तीपुर: गंगा के जलस्तर में बीते दो दिनों से कमी, सड़कों से पानी उतरने के कारण यातायात में भी हो रहा सुधार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर/मोहिउद्दीननगर :- प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा एवं बाया नदी के जलस्तर में दो दिनों से कमी हो रही है। इससे सड़कों पर से बाढ़ का पानी उतर रहा है। सड़कों से पानी उतरने के कारण यातायात में सुधार हो रहा है। लेकिन अधिकांश जगहों पर अभी बाढ़ का पानी का जलजमाव रहने से लोगों को आने जाने में कठिनाइयाें का सामना करना पड़ा है। लोग पानी से होकर पैदल पार करते हैं अथवा नाव के सहारे आ जा रहे हैं। इस दौरान पानी के सड़ने की दुर्गंध से लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है। लोग महमारी के डर के साये में जी रहे हैं।

दूसरी ओर माल मवेशी के चारे की समस्या बनी हुई है। कुछ दिनों तक पानी में डुबे फसल काटकर मवेशी के चारे के रुप में प्रयोग किया। लेकिन बाद में वह भी गल गया। वह अब पशु को खिलाने लायक नही रहा। इससे पशुपालक किसानों के समक्ष भारी कठिनाई है। पशुपालक किसान मवेशी को इस पार लाकर रख रहे है। ताकि चारा का व्यवस्था कर उन्हे खिलाया जा सके।

वहीं सरकारी तौर पर राहत एवं बचाव कार्य नहीं चलाए जाने से पीड़ित परिवारों के बच्चो को खाने पर भी लाले पड़ रहे हैं। इस हालत में गंगा नदी के पानी में कमी होने से पीड़ित परिवारों की तकलीफें कम नही हुई है। बल्कि और बढ़ गई है। पदाधिकारियों की माने तो पानी निकलते ही कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही लोगों को टीके भी लगवाए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

5 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

16 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

16 घंटे ago