National

समस्तीपुर: बच्चों के मध्यान भोजन में बिच्छू मिलने से ग्रामीण आक्रोशित, अभिभावकों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित उत्क्रमित विद्यालय आलमपुर में बच्चों के मध्यान भोजन में बिच्छू मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी के बाद स्कूल के बच्चे व अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि मध्यान भोजन काफी घटिया किस्म के सामानों से बनाया जा रहा है साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण उसमें कीड़े-मकोड़े गिर रहे हैं।

इस दौरान लोगों ने स्कूल के शिक्षकों के साथ पूछताछ भी की। बाद में ग्रामीणों ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वायरल वीडियो में एक छात्र के कटोरे में भोजन के साथ बिच्छा भी दिख रहा है। साथ ही स्कूल के सामने हंगामा कर रहे लोग भी दिख रहे हैं।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि एमडीएम बाहर में बनाया जाता है किचन सेट काफी पुराना है संभव है सेड के छप्पर से कोई कीड़ा नीचे गिर गया होगा। जानबूझकर कोई ऐसा नहीं कर सकता। उधर बाद में गांव के ही कुछ लोगों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया। पूरे मामले की जानकारी प्रखंड के बीइओ को दी गई है और विद्यालय पहुंचकर शिक्षक से पूछताछ की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

13 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago