समस्तीपुर में रात्री गश्ती के दौरान पुलिस ने लूट की साजिश रचते दो युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के दौरान समस्तीपुर- खानपुर पथ पर लूट की साजिश रच रहे दो युवक को कट्टा, गोली व अंगुली पंच के साथ गिरफ्तार किया है। हथियार के गिरफ्तार युवक की पहचान खानपुर थाने के टेड़ा मिल्की गांव के सूरज कुमार व रंजन कुमार के रूप में की गई है।
बताया गया है कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपने पुलिस पदाधिकारी के साथ समस्तीपुर- खानपुर पथ पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान खानपुर की ओर से एक बाइक पर आते हुए दो युवक को देखा गया। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछ शुरु किया। पुलिस ने इस दौरान दोनों को हांसा इलमासनगर के बीच पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से रिवाल्वर के अलावा अंगुली पंच पाया गया।

पुलिस के अनुसार अंगुली पंच का उपयोग बदमाश लोगों काे घायल करने के लिए करते हैं। पंच स्टील का होता है। जिससे काफी चोट लगती है। थानाध्यक्ष सतोष कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास खानपुर थाने से संगाला जा रहा है। दोनों को जेल भेजा जाएगा। दोनों रात राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे थे। अगर पुलिस सक्रिय नहीं होती तो रात दोनों लूटपाट को अंजाम देते। पुलिस की सक्रियता के कारण लूटपाट की घटना टल गई।






