National

समस्तीपुर में बोले सुशील मोदी; साजिश के तहत BJP नेता की हुई ह’त्या, पुन: 2005 से पूर्व के बिहार की तस्वीर दिखने लगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- राज्य सभा सांसद व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जबसे राजद के साथ मिलकर सरकार बनी है, बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है। ऐसा लगता है कि नीतीश जी राजद के सामने मजबूर हो गए हैं। जिनका कुछ भी नहीं चल रहा है। नई सरकार बनने के बाद से जिस प्रकार से बिहार में घटनाएं हो रही है, उससे प्रतीत हो रहा है कि कानून व्यवस्था सरकार से बाहर हो चली है। पुन: 2005 से पूर्व के बिहार की तस्वीर दिखने लगी है।

ये बातें उन्होंने खानपुर के सिरोपट्टी में भाजपा नेता के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि खानपुर भाजपा मंडल प्रभारी व स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार की अपराधियों ने उनके आवास पर चढ़कर गोली मारकर हत्या कर दी, इससे प्रतीत हो रहा है कि एक साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। उनकी हत्या के समय ही बिजली गुम होने से इसकी आशंका को बल मिलती है। बिजली अगर रहती तो अपराधी को ग्रामीण खदेड़ कर पकड़ सकते थे। वहीं अपराधी को पहचाना भी जा सकता था।

जेल में बंद लोगों को रिहा करें सरकार, जगह कम होगी :

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शराब मामले पर कहा कि हम भी शराब बंदी के पक्ष में हैं। लेकिन हमारी दो मांगे हैं। अबतक करीब 4 लाख लोग जेल जा चुके हैं। साढ़े तीन लाख एफआईआर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने मुकदमें हैं कि लोगों को बेल मिलने में एक साल लग जाते हैं।जेल में रहने की जगह नहीं है। सरकार से अपील है कि सामान्य रूप से शराब पीने के आरोप में जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाए।इससे जेल में संख्या घटेगी। ऐसे लोगों को एक बार सरकार महामाफी दे, दुबारा गलती करे तो कड़ी कार्रवाई की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago