National

मोहिउद्दीननगर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बरौनी-हाजीपुर रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन के पास गुरुवार को चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक का बायां पैर कट गया। जिसके बाद युवक को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चौथा गांव के रोहित कुमार सिंह के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक बछवाड़ा से हाजीपुर जा रहा था। वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। ट्रेन जब मोहिउद्दीननगर स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका बायां पैर कट गया, वहीं सिर में काफी गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को तत्काल मोहिउद्दीननगर पीएससी लाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के अनुसार युवक का अत्यधिक रक्तस्राव हो गया है जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है युवक की स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago