बिहार समेत कई राज्यों में तेजी से फैली बच्चा चोर की अफवाह, निर्दोष लोगों की हुई पिटाई

बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फैली है. इस अफवाह के चलते लोगों में इस कदर दहशत है कि लोग बच्चा चोर समझ कर निर्दोष लोगों की पिटाई तक कर दे रहे हैं. यूपी के प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कासगंज, कौशांबी, बस्ती जिलों में ऐसी घटनाए हुई हैं. जबकि बिहार के सीतामढ़ी और मोतिहारी जिलों में भी ऐसी घटनाए सामने आई हैं. वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की और मध्य प्रदेश के रीवा में भी घटना हुई है.

वहीं अब इस घटना पर यूपी के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी प्रशांत कुमार को बयान जारी करना पड़ा है. उन्होंने कहा, “ऐसा कोई संगठित गिरोह काम नहीं कर रहा. ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है, जिसकी वजह से इस तरह की हिंसक घटनाएं हो रही हैं. मुख्यालय से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक विस्तृत निर्देश जारी हुए हैं.”

बिहार के बेतिया में बच्चा चोर समझकर लोगों ने की दो युवकों की पिटाई, 30 लोगों पर FIR

बिहार के बेतिया में बच्चा चोरी की अफवाह में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. मझौलिया में दो युवक इस अफवाह का शिकार हो गए. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि कोई कानून हाथ में ना लें. इसके बावजूद अभी तक इस पर रोक नहीं लग पा रही है.

दो युवकों को किया अधमरा:

मझौलिया के श्यामपुर बैठनिया में असमाजिक तत्वों ने बच्चा चोरी के आरोप में दो युवकों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है. दोनों युवक नौतन के बताये जा रहें हैं, जो अपने रिश्तेदारों के यहां जो रहे थे. पिटाई इतनी बेरहमी से की गई है कि उनको बोलने में भी दिक्कत हो रही है. भीड़ ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

37 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

46 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

1 घंटा ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago