Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के डीएम पहुंचे हसनपुर, नयानगर में लीची पैक हाउस निर्माण का किया मुआयना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने नयानगर में लीची पैक हाउस निर्माण कार्य का मुआयना किया। 13 लाख 26 हजार की लागत से इसका निर्माण होना है। जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान है। हसनपुर लीची प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड से नयानगर के 84 किसान जुड़े हुये हैं। किसानों ने डीएम को बताया कि लीची का ग्रेडिंग एवं कई प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया जायेगा।

किसान श्री से सम्मानित सुधांशु कुमार पप्पू, ओमकार सिंह, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह आदि उपस्थित थे। डीएम ने सकरपुरा में कचरा प्रबंधन हाउस निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहीं हसनपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भी डीएम ने निरीक्षण किया।

डीएम ने रोसड़ा में लिया चुनाव कार्य का जायजा

डीएम योगेन्द्र सिंह ने बुधवार को रोसड़ा का दौरा कर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ नगर निकाय चुनाव का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने एसडीओ व डीसीएलआर कोर्ट की समीक्षा करने के साथ संचिकाओं का अवलोकन किया गया। इस क्रम में उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा डीएम ने निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश भी दिया । निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में एसडीओ ब्रजेश कुमार से पूछताछ भी की। डीएम ने मिर्जापुर में संचालित भगवती देवी रामपुकार महतो सामान्य सुविधा केन्द्र (बांस शिल्प कला) का भी निरीक्षण किया।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

6 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

11 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

21 घंटे ago