National

CM नीतीश से HAM की बड़ी मांग, कहा.. RSS दफ्तरों की जांच कराए सरकार, संघ रच सकता है साजिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ने बिहार में संघ के कार्यालयों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि बिहार में सरकार जाने के बाद संघ के लोग कोई भी साजिश कर सकते है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर जहां भी संघ के कार्यालय है उनकी जांच होनी चाहिए, ये लोग बम ब्लास्ट, आतंकी हमले और सांप्रदायिक हमले की साजिश रच सकते है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान आक्रमक हो गए है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि यूपी की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए। गिरिराज ने कहा था कि आज जरूरत है जो भी सीमावर्ती इलाका चाहे वो नेपाल हो बंगाल हो या बांग्लादेश का बॉडर हो वहां से सटे मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए, उनका सर्वे होना चाहिए। वहां कौन लोग वहां रह रहे है, भारत के खिलाफ वो काम कर रहे है या भारत के पक्ष में काम कर रहे है इसकी जांच होनी चाहिए।

बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से बीजेपी जहां एक ओर जंगलराज, सुशासन और हिंदुत्च पर हार्ड लाइन के बहाने जेडीयू-आरजेडी के नेतृत्व में चल रहे महागठबंधन सरकार को घेर रही है वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी को सांप्रदायिकता के नाम पर घेरने की कोशिश हो रही है। गिरिराज सिंह ने जहां एक ओर मदरसों की जांच कराने की मांग सरकार से की है तो वही दानिश ने संघ कार्यालयों की जांच कराने की मांग कर इसे सियासी रंग दे दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

8 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

15 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago